फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Protest from march

मार्च निकालकर जताया विरोध

Mon, 14 Aug 2017 01:03 AM IST
ballia
ballia Updated Mon, 14 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Protest from march
श्रद्धांजलि देते विकलांग संगठन के सदस्य।
रागिनी हत्याकांड विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया। कहीं बैठक हुई तो कहीं मोमबत्ती मार्च निकाला गया। सभी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

  इस क्रम में नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला    गया। रेलवे चौराहे से प्रारंभ होकर मार्च नगर भ्रमण के पश्चात रामलीला मैदान पहुंचा। जहां गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ।  इस मौके पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे ।उधर सपा नेता आनंद यादव के संयोजकत्व में रागिनी हत्याकांड और गोरखपुर में बच्चों की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की गई ।सपा जनों ने कैंडल मार्च निकाल गत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । उधर अखिल भारतीय दिव्यांग संगठन की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। जिसमें दिव्यांगों ने एक स्वर से रागिनी के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष ओंकार तिवारी ने कहा कि रागिनी हत्याकांड की जितनी भी निंदा की जाय कम है। यह प्रदेश सरकार के लचीलापन रवैये का परिणाम है। आए दिन कहीं ना कहीं अपराधी घटना को अंजाम दे रहे है। वहीं अपराधियों के हौसले बुलंद होेते जा रहे है। उन्होंने मांग किया कि हत्यारों को फांसी की सजा देने तथा पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर धमेंद्र तिवारी, मंटू यादव, जवाहिर, राधेश्याम, शिवबिहारी, कालीदास, जितेंद्र, राजकुमार गुप्ता, हरिशंकर, रामप्रवेश आदि रहे।
, सर्वजीत शाह, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed