फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   protest

माले कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Wed, 04 Nov 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
protest
बलिया। दुर्जनपुर गोलीकांड में मृतक जयप्रकाश उर्फ गामा पाल सहित दर्जनों लोगों पर दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव लाल साहब ने कहा कि हत्यारोपितों की तरफ से दर्ज मुकदमा हत्यारोपितों को बचाने के लिए एक षड्यंत के तहत सरकार और प्रशासन ने करवाया है। पार्टी नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि भाजपा के राज में गरीब सुरक्षित नहीं, दबंगों को कानून का डर नहीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बसंत सिंह, लक्ष्मण यादव, राधेश्याम चैहान, राजू राजभर, नियाज अहमद, भागवत बिंद, शिवबिलास शाह, जयराम व राजेश गोंड आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed