फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   protest

छात्रों ने मंत्री और एसपी का फूंका पुतला

Wed, 23 Sep 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
protest
नगर के टीडी कालेज चौराहा पर पुलिस अधीक्षक का पुतला दहन करते रहे छात्रों से पुतला छिनते पुलिसकर्म? - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के कुंवर सिंह महाविद्यालय, टीडी कालेज तथा सतीशचंद्र कालेज के छात्रों ने पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू के आह्वान पर मंत्री तथा पुलिस अधीक्षक का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान टीडी कालेज चौराहे पर पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच पुतले को लेकर छीनाझपटी भी हुई। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रांत सिंह गौतम ने कहा कि जनपद में आए दिन हो रही लूट, हत्या, डकैती तथा कमीशन खोरी चरम पर है। जिला प्रशासन का छात्रों ने बूट पालिश तथा भीक्षाटन कर विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके बाद भी जिला प्रशासन मौन है। इस मौके पर यशजीत सिंह, कमल पांडेय, चंद्रकांत सिंह, रोशन सिंह, अमरेश यादव, अमन मिश्र, विकास दूबे, सूरज गुप्ता आदि रहे। कुंवर सिंह महाविद्यालय के छात्रनेता सिंटू यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक और मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर बृजेश यादव, अमित यादव, आदित्य पताप सिंह, विशाल यादव, अजीत यादव, शमशेर यादव आदि रहे। सतीशचंद्र कालेज चौराहा पर पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्र व नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक और राज्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर हिमांशु उपाध्याय, अभि पांडेय, मनीष तिवारी, संटू कुशवाहा,विशाल पाठक, धनु चौबे, बादल सिंह आदि रहे। दूबेछपरा महाविद्यालय परिसर में छात्रों ने पुलिस अधीक्षक और राज्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर अमूल सिंह, अंशुमान सिंह, अमित पांडेय आनंद सिंह, गोलू मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed