फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Private company committed fraud of Rs 55.33 lakh, case against seven

Ballia News: प्राइवेट कंपनी ने की 55.33 लाख की धोखाधड़ी, सात पर मुकदमा

Mon, 04 Nov 2024 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Private company committed fraud of Rs 55.33 lakh, case against seven
बांसडीह/ घोधा। राजस्थान की एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी ने फिक्स डिपाजिट और एक स्कीम के नाम पर पंद्रह लोगों के 55.33 लाख रुपये ठग लिए। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर सहित सात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले में बांसडीह (उत्तर तोला) निवासी अखिलेश प्रसाद ने एसपी को प्रार्थना दिया है। आरोप लगाया है कि डुवेल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में गाजीपुर जिले के कोडरा पदुमपुर, जखनिया निवासी एजेंट नागेन्द्र यादव के माध्यम से फिक्स डिपाजिट स्कीम के तहत कई लोगों ने फिक्स डिपाॅजिट में धन का निवेश किया था। यह कंपनी 2015 से काम कर रही है। मेच्योरिटी पूरी होने के बाद एजेंट नागेन्द्र यादव ने कंपनी से चेक जारी करवा दिए। लेकिन चेक जब बैंक जमा कराए गए तो बाउंस हो गए। मेरे अलावा और कई व्यक्तियों के चेक बाउंस हुए हैं।
विज्ञापन

निवेशक अखिलेश प्रसाद के 3,13,544 रुपये, लक्ष्मी वर्मा के 2,18,765 रुपये, दिनेश कुमार के 3,39,112 रुपये, लक्ष्मी इंरप्राइजेज के 4,62,140 रुपये, ब्रजभूषण वर्मा के 70,218 रुपये, पूजा कुमारी के 26,82,300 रुपये, अखिलेश कुमार वर्मा के 4,24,668 रुपये, अर्जुन कुमार प्रजापति के 1,60.188 रुपये, राजकुमारी देवी के 10,50,000 रुपये हैं। इसके अलावा कंपनी द्वारा शाॅपिंग वेबसाइट के माध्यम से दोबरा नई स्कीम में 1,94,538 रुपये आनलाइन लेकर सामान नहीं भेजा गया और ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की गई। इसमें अखिलेश प्रसाद के 88276 रुपये, संदीप कुमार गुप्ता के 39500 रुपये, कमलेश कुमार वर्मा के 50971 रुपये, सुनिता देवी के 9041 रुपये, दिनेश कुमार के 7350 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि धोखाड़ी में कंपनी के मुख्य मास्टर माइंड राजेंद्र शर्मा डायरेक्टर व सुमित्रा शर्मा निवासी 11/ 694 मुकेश निवास आजादनगर, प्रवीण शर्मा सह डायरेक्टर निवासी सांवरिया मंदिर रोड राजस्थान, मोहित शर्मा सह मैनेजर व पत्नी साक्षी सक्सेना एकाउंटेंट निवासी आजादनगर राजस्थान के हैं। अजय यादव कोर कमेटी प्रथम सदस्य निवासी ठाठर गोपालपुर- जौनपुर, जिलेदार पटेल कोर कमेटी द्वितीय सदस्य निवासी 135 राजमलपुर जौनपुर के हैं।
कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी सहित सात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed