फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparation for attachment on two absconding accused in elderly murder case

Ballia News: वृद्ध हत्या मामले में फरार दो आरोपितों पर कुर्की की तैयारी

Tue, 17 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Preparation for attachment on two absconding accused in elderly murder case
बलिया। फेफना थाना के मिड्ढा गांव में जमीनी विवाद में वृद्ध की हत्या के मामले में दो आरोपित छह दिन बात भी पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना में शामिल पांच आरोपित गिरफ्तार हो चुके है। अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गठित दो टीमें बलिया सहित आसपास के जिले में दबिश दे रही हैं। तीन से चार दिन में गिरफ्तारी न होने पर पुलिस कोर्ट से कुर्की का आदेश लेकर आगे की कार्रवाई करेगी। इसकी तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

मिड्ढा गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर गोपाल राम व बिकाऊ राम के बीच काफी दिनों से विवाद था। पंचायत के फैसले के बाद गोपाल राम अपने हिस्से की जमीन में बाउंड्री व मंदिर का निर्माण करवा रहे थे। इसका विरोध करते हुए बिकाऊ के स्वजनों ने लाठी डंडे से लैस होकर हमला कर दिया। इसमें गंभीर रूप से घायल गोपाल राम की मौके पर मौत हो गई। ससुर को बचाने के दौरान बहू गौतमी देवी, नाती चंदन राम व पोती लालमुन्नी गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल थे। सभी का उपचार वाराणसी में चल रहा था। अब हालत ठीक है।
विज्ञापन

मृतक के नाती मोती राम की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिला सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। दो फरार हो गए थे। सीओ सदर अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना में फरार चल रहे हलचल राम और रोहित राम के खिलाफ सख्त रूख अपना जाएगा, दो से तीन में गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट से आदेश लेकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed