फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ban on dumping in public places leads to 50 tonnes of garbage piling up on city streets.

Ballia News: सार्वजनिक स्थानों पर रोक से शहर की सड़कों पर फैला 50 टन कूड़ा

Sun, 04 Oct 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Ban on dumping in public places leads to 50 tonnes of garbage piling up on city streets.
नगर के जगदीशपुर चौराह के समीप डंप पड़ा कूड़ा।संवाद
बलिया। शहर से निकलने वाले कूड़ा को डंप करने के लिए डंपिंग स्थल की नगर पालिका परिषद दो साल बाद भी व्यवस्था नहीं कर सकी है। इससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

प्राइवेट स्थल पर शनिवार को डंपिंग पर रोक लगने के बाद से परेशानी और बढ़ गई। शहर की सड़कों और गलियों में करीब 50 टन कूड़ा फैला रहा। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए तो देर शाम तक उठान शुरू हुआ, फिर भी हर जगह से कूड़ा उठान नहीं हो सका। नगर पालिका परिषद बलिया की तरफ से बसंतपुर में बनाए गए कूड़ा निस्तारण केंद्र का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने से जनवरी से ही वहां कूड़ा डंपिंग होना बंद है।
विज्ञापन

तब से नगर पालिका की तरफ से इधर-उधर कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। इधर एक माह से शहर से लगभग आठ किमी दूर एक प्राइवेट स्थल पर गिराया जा रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने रोक दिया। इसके कारण शहर का कूड़े का उठान नहीं हो सका। इधर, स्वच्छता अभियान को लेकर प्रशासन की तरफ से तरह का आयोजन कराया जा रहा है लेकिन शहर के कूड़ा डंपिंग की व्यवस्था 9 माह बाद भी नहीं हो सकी। शहर के अंदर 15 प्रमुख जगहों से लगभग 50 टन कूड़ा उठाना होता है। ऐसे में केवल सात-आठ जगहों से कूड़ा का उठान हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन--
कूड़ा डंपिंग स्थल के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। बसंतपुर में नपा की भूमि में पानी भरे होने के कारण उसकी नापी नहीं हो सकी है। कूड़ा डंपिंग स्थल का निर्धारण बहुत जल्द किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की बैठक में भी योजना पास की गई है। -आशाराम वर्गा, सिटी मजिस्ट्रेट व प्रभारी ईओ नगर पालिका परिषद, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed