फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth found hanging in room; dies

Ballia News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, मौत

Sun, 04 Oct 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Youth found hanging in room; dies
घोघा। बांसडीह क्षेत्र के अछुहि गांव में शुक्रवार देर शाम मनीष राजभर (27) ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


अछुहि गांव निवासी मनीष राजभर (27) शुक्रवार देर शाम अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर मनीष रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed