फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emphasis on strengthening the organization at the Congress review meeting.

Ballia News: कांग्रेस की समीक्षा बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर

Sun, 04 Oct 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization at the Congress review meeting.
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में शनिवार को जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और स्थानीय जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो से आठ अक्तूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ और देश बचाओ’ अभियान के तहत गांव, शहर और ब्लॉक स्तर पर जनजागरण किया जाएगा। आठ अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर इंडिया गठबंधन के बैनर तले प्रदर्शन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं को चिह्नित कर तहसील स्तर पर आंदोलन करने का आह्वान किया।

बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ को बधाई दी गई। कार्यवाहक अध्यक्ष इमरान मसूद समेत नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान सच्चिदानंद तिवारी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, परशुराम जी, खजांची राय, अरुण भारती, सिद्धनाथ तिवारी, जैनेन्द्र पाण्डेय ‘मिंटू’, राजेंद्र प्रसाद जाटव, अशोक सिंह, पारसनाथ वर्मा, रुपेश चौबे, विवेक ओझा, अनिल पाण्डेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed