{"_id":"684c79d0b1f15e9ad000a2b1","slug":"pradhans-husband-died-due-to-electric-shock-ballia-news-c-190-1-bal1001-141904-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: करंट लगने से पूर्व प्रधान के पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: करंट लगने से पूर्व प्रधान के पति की मौत
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर चट्टी पर मकान बनाकर रह रहे पहेसर गांव की पूर्व प्रधान पूनम सिंह के पति निर्भयनारायण सिंह पिंटू (48) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना टेबल फैन को चालू करते समय हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगरा ब्लाॅक के पहेसर गांव की पूर्व प्रधान पूनम सिंह का मकान बछईपुर चट्टी पर है। इसी मकान में उनके पति निर्भयनारायण सिंह खाद-बीज की दुकान चलाते थे। घटना की रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद जब पूरा परिवार सोने चला गया। निर्भय नारायण टेबल फैन को चालू करने गए। पंखे को अन्यत्र ले जाने के लिए हाथ से उठाने गए थे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। परिजन समीप के एक प्राइवेट अस्पताल पर ले गए जहां चिकित्सक ने मृत लाया घोषित कर दिया। उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। उनकी मां सुधा देवी पहेसर गांव की ग्राम प्रधान थीं। सुधा देवी के निधन के बाद हुए उपचुनाव में निर्भयनारायण की पत्नी प्रधान निर्वाचित हुईं। घटना के बाद सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
करंट लगने से मोची की मौत : बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ पर शुक्रवार को करंट लगने से मोची की मौत हो गई। चौकिया ग्राम निवासी शिवबचन (65) मोची का काम करते थे। दुकान के शटर में करंट उतर रहा था, अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही शिवबचन अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने बेहोश शिवबचन को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके चार पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। सबसे छोटी पुत्री की शादी आगामी चार जून को होनी है, लेकिन पिता की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में डूब गया। संवाद