{"_id":"578d0a314f1c1b8075c4b69e","slug":"pracharya-ka-putla-funka","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने फूंका प्राचार्य का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने फूंका प्राचार्य का पुतला
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीशचंद्र कालेज के दर्जनों छात्रों ने छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्र के नेतृत्व में महाविद्यालय में अराजकता को लेकर सतीशचंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य का पुतला छात्रों ने फूंका। इसके बाद छात्रों ने कालेज के छात्रसंघ भवन में एक बैठक आयोजित की।
बैठक को संबोधित करते हुए राहुल मिश्र ने कहा कि सतीशचंद्र महाविद्यालय में अराजकता चरम पर है। प्राचार्य के इशारे पर आए दिन छात्रों, कर्मचारियों एवं प्रवक्ताओं के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज कुछ शिक्षकों द्वारा किया जाता है। अभी कुछ दिन पहले ही एक छात्रनेता और अध्यापकों के बीच मारपीट किया गया। जो अशोभनीय और अमर्यादित है।
छात्रनेता विशाल पाठक ने कहा कि कालेज इन दिनों अराजकतत्वों एवं भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। प्रवेश फार्म का मूल्य कभी भी निश्चित नहीं किया जाता है, कभी 20, 50 तो कभी 100 रुपये लिए जा रहे हैं। यहां तक कि द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के प्रवेश फार्म में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
विज्ञापन
कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तथा अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो 2 2 जुलाई शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर छात्रसंघर्ष समिति के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौकके पर आशुतोष पांडेय, अविनाश सिंह, मनीष तिवारी, रविशंकर यादव लड्डू, अमन चौधरी, अंकित मिश्र, दीपक सोनी, नंदू यादव, संटू कुमार, दीपक पासवान, शनि राय, अमित राय आदि रहे। अध्यक्षता विवेक पाठक तथा संचालन अनूप उपाध्याय ने किया।