फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Polling for the block graduation will be held at 32 booths

32 बूथों पर खंड स्नातक निवार्चन क्षेत्र के लिए मतदान कल

Mon, 30 Nov 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Polling for the block graduation will be held at 32 booths
नगर के सदर तहसील परिसर ऐ एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करते जिलाधिकारी श्रीहरि प? - फोटो : BALLIA
बलिया। खंड स्नातक निवार्चन क्षेत्र वाराणसी का मतदान एक दिसंबर को होना है। इसके लिए जिले में कुल 32 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें कुल 20418 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 14494 पुरुष और 5424 महिला मतदाताएं शामिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार को इस मतदान को संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मॉडल तहसील सदर से सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को पोलिंग पार्टी टेबल का वितरण कर रवाना किया। सभी को निर्देश दिया गया कि वे अपनी पोलिंग पार्टियों और कैमरा मैन के साथ अपने इलाके लिए निर्धारित वाहन में बैठ जाएं। पोलिंग बूथ पर ही वे रात्रि विश्राम करेंगे। निर्देश दिया गया कि ये मतदानकर्मी किसी भी प्रत्याशी की ओर से दी जाने वाली किसी भी सुविधा को स्वीकार नहीं करेंगे। डीएम ने बताया कि सभी पोलिंग बूथों के लिए पुलिसकर्मियों की भी तैनाती कर दी गई है। इस मौके पर मॉडल तहसील में एडीएम रामआसरे, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, एसडीएम सदर राजेश यादव, एसडीएम बेल्थरारोड संत कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सदर तहसील परिसर से चुनाव सामग्री लेकर गाड़ियों की ओर जाते मतदान कार्मिक।

सदर तहसील परिसर से चुनाव सामग्री लेकर गाड़ियों की ओर जाते मतदान कार्मिक।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed