फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   police case on husband including family members due to torcher women in ballia

Ballia News: दहेज में बुलेट नहीं मिली तो पति बना हैवान, पत्नी को करने लगा टॉर्चर; चार के खिलाफ FIR

Sat, 30 Dec 2023 08:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 30 Dec 2023 08:09 PM IST
सार

पीड़िता ने ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही बुलेट बाइक के लिए पति समेत परिवार के सदस्य उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
police case on husband including family members due to torcher women in ballia
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के नीबू कबीरपुर निवासी रुकसार खातुन ने पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति दिलशाद मंसुरी, ननद अंजुन खातुन, ससुर गफ्फार मंसुरी व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
देवरिया के लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रूकसारा की शादी 30 अप्रैल 2023 को नीबू कबीरपुर निवासी दिलशाद मंसुरी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति सास, ससुर व ननद दहेज में बुलेट की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता रूकसारा ने आरोप लगाया की शादी के दौरान भाई ने लोन पर बाइक लेकर ससुराल वालों की मांग पूरी की। उसके बावजूद ससुराल वाले बुलेट व दो लाख की मांग करने लगे। पति बाइक के लिए मायके में फोन न करने पर बिजली के करेंट से झटका देता था। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि 26 दिसंबर को पति मायके पहुंचाने के लिए ले जा रहा था। रास्ते में बुरी तरह पिटाई कर बाइक से नकाब फंसाकर घसीट दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच- बचाव करते हुए लार पिपरा चौराहा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचा भाई इलाज के बाद घर लेकर गया। कोतवाल रामायण सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed