फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Platform number four will be connected to footbridge, road will be built from Malgodam to station

Ballia News: प्लेटफार्म संख्या चार जुड़ेगा फुटब्रिज से, मालगोदाम से स्टेशन तक बनेगी सड़क

Mon, 13 Mar 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Platform number four will be connected to footbridge, road will be built from Malgodam to station
रेलवे स्टेशन पर चल रहे सुन्दरीकरण निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने पूरी टीम के साथ सोमवार को किया। इस दौरान उन्होने सभी कार्य गुणवत्ता युक्त ढंग से समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने यात्रियों की समस्या को देखते प्लेटफार्म संख्या चार को फुट ब्रिज से जोड़ने की सख्त हिदायद दी।
विज्ञापन

बलिया स्टेशन भवन की छत बरसात में टपके न इसके लिए ढ़लाई करने व सेकेण्ड इन्ट्री को और चौड़ा का निर्देश दिया। रेनोवेटेड लाइटिंग, यात्री आरक्षण केंद्र के कार्यों, प्लेटफार्म के शेडों के सुन्दरीकरण, ग्रेनाईट फ्लोरिंग आदि कार्यो का निरीक्षण किया। पार्किंग की जगह शिफ्ट करने तथा यात्री प्रतीक्षालयों में और सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया।डीआरएम ने मालगोदाम चौराहा से स्टेशन व एससी कालेज आने जाने के लिए सड़क निर्माण, मालगोदाम के पास सुंदर पार्क निर्माण का निर्देश दिया। इसके बाद निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से सुरेमनपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एडीआरएम राहुल श्रीवास्तव, कौशलेश सिंह, स्टेशन अधीक्षक सुनिल सिंह, यातायात निरीक्षक संजय सिंह सहित पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed