फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pindi with golden eye stolen from Maa Kali temple

Ballia News: मां काली मंदिर से सोने की आंख लगी पिंडी चोरी

Tue, 05 May 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Pindi with golden eye stolen from Maa Kali temple
सुखपुरा क्षेत्र के भोजपुर गांव के पूरब गड़वार- सुखपुरा मार्ग पर स्थित मां काली मंदिर से चोरों द
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के पूरब गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर स्थित मां काली मंदिर की पीतल जड़ित व सोने की आंख लगी पिंडी सोमवार की रात चोर उखाड़ ले गए। मंगलवार की सुबह मां काली की पूजन करने पहुंची महिलाएं अंदर सात पिंडियों में एक पिंडी को उखड़ा देखकर शोर मचाया। घटना की खबर लगते ही भीड़ जुट गई और आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर भोजपुर गांव के पूरब मां काली मंदिर में सात पिंडी स्थापित है, जो पीतल से जड़ित है और सभी में सोने की आंख लगी है। चोर केवल एक पिंडी ले गए हैं जबकि छह को छोड़ दिया है। क्षेत्र में मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। जनवरी में बुढ़वा शिवजी मंदिर से साढ़े चार किलो चांदी से जड़ित शिवलिंग चोर उखाड़ ले गए थे। हालांकि पुलिस चोरी के राजफाश के नाम पर खानापूर्ति कर अपनी पीठ थपथपा ली थी। कुछ दिन पहले भोजपुर हनुमान मंदिर से दानपेटी भी चोर उठा ले गए थे। इस बाबत थानाध्यक्ष सुखपुरा रत्नेश दुबे ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच की है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed