{"_id":"578a64704f1c1ba94013d79e","slug":"performance-station-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को हल्दी थाने का घेराव करने पहुंचे भाजपाजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री एवं नगर विस के नेता आनंद स्वरूप शुक्ल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हल्दी थाने का ऐतिहासिक घेराव किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन तथा प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। तत्पश्चात एक सभा भी की गई।
सभा को संबोधित करत हुए आनंद स्वरूप ने सपा सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू करने में रोड़ा डाल रही है। प्रदेश की पुलिस सपा की जागीर बनकर काम कर रही है। एक घटना का हवाला देते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व हल्दी थाने के पीछे एक गांव में नाबालिग के साथ बलात्कार किया जाता है, लेकिन पुलिस ने उसे छेड़खानी बताकर मामले कमजोर करने में लगी है। इतना ही घटना के लगभग 15 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
इस दौरान उन्होंने मोदी की तारीफ में कसीदे भी पढ़े। कहा कि ऐसा विकास पुरुष विरले ही पैदा होते हैं। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, सुरेंद्र सिंह, बब्बन सिंह रघुवंशी, हरिशंकर पाल, दीनदयाल वर्मा, अनमोल सिंह, भुवनेश्वर मिश्र, अवधेश सिंह, नेता तिवारी, योगेंद्र ओझा, अरविंद तिवारी, कान्हा उपाध्याय, कुंवर रणधीर सिंह चिकू, शंकर यादव, दिनेश पाठक, राजवर्धन चौबे, राजेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता योगेंद्र साहनी ने तथा संचालन आनंद स्वरूप शुक्ल ने किया।