फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Panchayat elections: Election climate heating up as winter progresses, rock-intersection filled with posters

पंचायत चुनाव: सर्दी बढ़ने के साथ गर्म हो रहा चुनावी माहौल, पोस्टरों से पटे चट्टी-चौराहे

Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Election climate heating up as winter progresses, rock-intersection filled with posters
बलिया। पंचायत चुनाव की तारीखें भले ही अभी घोषित नहीं हुई हैं लेकिन भावी प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। जगह-जगह होर्डिंग और पोस्टर लग चुके हैं। इनके द्वारा सोशल मीडिया का भी खूब उपयोग किया जा रहा है। जिसके माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

चट्टी-चौराहों, चाय-पान की दुकानों, मांगलिक व शोक संवेदना के कार्यक्रमों में भी लोग चुनावी करते दिख रहे हैं। सुबह-सुबह ग्रामीणों का हाल चाल पूछने व दु:ख सुख बांटने के साथ ही कहीं-कहीं तो लोगों को रिझाने के लिए दवा-दारू की व्यवस्था भी कर रहें हैं। भले ही प्रशासनिक स्तर पर परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन संभावित उम्मीदवार अपनी होर्डिंग लगाना शुरू कर दिए हैं। पंचायत चुनावों लेकर ही बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में बीते दिन ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया था। ऐन मौके पर थानाध्यक्ष आरएस नागर मातहतों के साथ पहुंचकर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed