फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Paddy procurement started at centers after four days

चार दिन बाद केंद्रों पर शुरू हुई धान की खरीद

Mon, 03 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement started at centers after four days
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। नगर के कृषि मंडी परिसर स्थित विपणन गोदाम पर बने धान क्रय केंद्र पर पिछले तीन दिनों तक धान की खरीदारी ठप रहने के बाद सोमवार से धान क्रय का कार्य फिर शुरू किया गया। धान क्रय के नियम में बदलाव और टोकन सिस्टम लागू होने के बाद किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। धान क्रय के रजिस्ट्रेशन के बाद टोकन सिस्टम लागू होने से किसानों को केंद्र पर धान विक्रय में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब केंद्रों पर टोकन लाने पर ही धान की खरीदारी की जा रही है। विपणन निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र के सभी केंद्रों पर धान की खरीदारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर 40 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 226 किसानों से 14500 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है। वहीं, कृषि मंडी परिषद के सचिव राजकिशोर यादव ने बताया कि केंद्र पर खरीदारी के बाद धान का मूल्य किसानों के बैंक खाते में भेज दिया जा रहा है। सोमवार को चार किसानों से कुल 230 क्विंटन धान की खरीदारी की गई। इसमें तुर्की दौलतपुर गांव निवासी किसान गुलाब चंद मिश्र, तेलमा जमालुद्दीनपुर निवासी विनोद गुप्ता, भोजपुर निवासी किसान केदार यादव व आवया गांव निवासी किसान बद्रीनाथ के धान खरीदे गए। वही राजकीय क्रय केंद्र पर भी धान की खरीदारी की जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed