{"_id":"6accce48ada39bed7b0fe36a","slug":"stir-in-ballia-over-disappearance-of-three-young-women-police-searching-for-them-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: तीन युवतियों के लापता होने से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: तीन युवतियों के लापता होने से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही तलाश
Mon, 12 Oct 2026 05:40 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: किशन चौबे
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:40 PM IST
सार
बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से दो नाबालिग समेत तीन युवतियां लापता हो गईं। घटनाएं 21 जुलाई, छह अक्तूबर और सात अक्तूबर की हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 11 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
up police
- फोटो : istock
विस्तार
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से दो नाबालिग समेत तीन युवतियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। तीनों घटनाएं अलग-अलग तारीखों की हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 11 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पहली घटना 21 जुलाई की है। एक नाबालिग घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
दूसरी घटना सात अक्तूबर की है। आरोप है कि क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग को गांव का एक युवक अपने साथ ले गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
तीसरी घटना छह अक्तूबर को बालापुर हालपुर गांव में हुई। यहां 24 वर्षीय युवती के लापता होने की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि युवती घर से शादी के जेवरात और नकदी लेकर गई है। उन्होंने इस मामले में गांव के युवकों पर भी आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने तीनों मामलों में 11 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि युवतियों का पता लगाने के लिए तलाश की जा रही है।