{"_id":"6accf5bab53f213b5a003bcb","slug":"ballia-police-recovered-container-with-24-bulls-driver-and-accomplice-absconding-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कंटेनर में ठूंसकर बांधे गए थे 24 बैल, पुलिस चेकिंग देख वाहन छोड़कर भागे तस्कर; तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कंटेनर में ठूंसकर बांधे गए थे 24 बैल, पुलिस चेकिंग देख वाहन छोड़कर भागे तस्कर; तलाश जारी
Mon, 12 Oct 2026 08:29 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 12 Oct 2026 08:29 PM IST
सार
बलिया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। उजियार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पुलिस ने एक कंटेनर पकड़ा, जिसमें 24 बैल ठूंसकर बांधे गए थे। पुलिस चेकिंग देखकर कंटेनर छोड़कर चालक और खलासी भाग गए।
विज्ञापन
बरामद कंटेनर में बांधे गए बैल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर-भरौली-बक्सर मुख्य मार्ग पर उजियार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार को नरही पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक से 24 बैल बरामद किए। बैलों को कंटेनर के भीतर रस्सियों से बांधकर ठूंसकर रखा गया था। पुलिस ने रस्सियां काटकर सभी बैलों को मुक्त कराया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम को देखकर चालक और उसके साथी वाहन छोड़कर फरार हो गए। मामले में ट्रक स्वामी, अज्ञात चालक और अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सीओ सदर अक्षय कुमार ने बताया कि रविवार को उपनिरीक्षक शशांक पांडेय टीम के साथ उजियार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान भांवरकोल की तरफ से आ रहा कंटेनर ट्रक पुलिस को देखकर कुछ दूरी पहले ही रुक गया। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख चालक और उसके साथी भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए। जांच के दौरान ट्रक का पंजीकरण नंबर यूपी 71 एटी 0098 मिला। कंटेनर के पिछले दरवाजे खोलने पर अंदर 24 बैल बंधे मिले। पुलिस ने सभी को बाहर निकालकर मुक्त कराया।
विज्ञापन
ई-चालान एप से जांच में वाहन स्वामी का नाम अंजू अली पत्नी मंजूर अली, निवासी गाजीपुर फतेहपुर, जिला फतेहपुर दर्ज मिला। फरार चालक और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।