{"_id":"6aecc85bad5c30df5a096353","slug":"outrage-erupts-over-erosion-caused-by-the-saryu-river-protesters-hold-a-march-and-lay-siege-to-the-tehsil-office-ballia-news-c-190-1-svns1008-176584-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सरयू के कटान पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, तीन किलोमीटर लंबा जुलूस निकाल तहसील घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सरयू के कटान पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, तीन किलोमीटर लंबा जुलूस निकाल तहसील घेरी
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर सहित अन्य गांवों में हो रहे सरयू नदी के कटान से बचाव के लिए जुलूस नि
बैरिया। सरयू नदी के भीषण कटान से दियरांचल के गांवों का अस्तित्व खतरे में है। लगातार उजड़ते आशियानों और कृषि भूमि गंवाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को दियरांचल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने करीब तीन किलोमीटर लंबा जुलूस निकालकर बैरिया तहसील पहुंचकर धरना दिया। करीब पांच घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार कृपाशंकर को सौंपा। तहसीलदार ने ज्ञापन उचित माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरयू नदी के लगातार बढ़ते कटान से वशिष्ठ नगर, धूपनाथ के डेरा, गोपाल नगर, मानगढ़, गोपाल नगर टांड़ी और शिवाल मठिया सहित कई गांवों का अस्तित्व संकट में है। गोपाल नगर टांड़ी और शिवाल मठिया के सैकड़ों मकान अब तक नदी में समा चुके हैं। वहीं धूपनाथ के डेरा, वशिष्ठ नगर और गोपाल नगर के परिवार भी अपने आशियाने उजड़ने की आशंका से भयभीत हैं। अधिसिझुआ, चांददियर, चाईछपरा, मधुबनी, गंगापुर, सुरेमनपुर, दुर्जनपुर, हनुमानगंज, नारायणगढ़ और झरकटहा के किसानों की जमीन भी सरयू में विलीन हो रही है।
ग्रामीणों ने दियरांचल को बचाने के लिए बड़ी कटान निरोधक परियोजना स्वीकृत करने और रिंग बांध का निर्माण कराने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। धरने को संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव, वशिष्ठ नगर की प्रशासक (पूर्व ग्राम प्रधान) तेतरी देवी, मानगढ़ के प्रशासक (पूर्व ग्राम प्रधान) राजकुमार यादव, शिवाल मठिया के प्रधान परमात्मा गोंड, गोपाल नगर की प्रशासक (पूर्व ग्राम प्रधान) किरण देवी, राजकिशोर सिंह, प्रदीप यादव, सुनील यादव, राज प्रताप यादव और विनायक मौर्य आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
बाढ़ विभाग के अधिकारियों के साथ आज होगी बैठक
बैरिया। दियरांचल बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों को शुक्रवार को तहसील सभागार में बैठक के लिए बुलाया गया है। बैठक में बाढ़ विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें सरयू नदी के कटान से बचाव के संभावित उपायों पर चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। यह जानकारी तहसीलदार कृपाशंकर ने दी।
सपा नेताओं ने भी आंदोलन को दिया समर्थन
बैरिया। दियरांचल के कटान पीड़ितों के आंदोलन को समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन दिया। धरनास्थल पर पहुंचे विधायक जयप्रकाश अंचल, सांसद सनातन पांडेय के पुत्र रामेश्वर पांडेय, सपा के प्रदेश महासचिव संजय मिश्रा, विनायक मौर्य और दशरथ यादव समेत दर्जनों नेताओं ने ग्रामीणों की मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन में साथ देने का भरोसा दिया। वक्ताओं ने कहा कि दियरांचल को कटान से बचाने के लिए कई बार शासन को पत्र भेजे गए हैं। विधायक ने विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया है, जबकि सांसद की ओर से भी सरकार से कार्रवाई का आग्रह किया गया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए तो सपा बड़ा आंदोलन करेगी।