फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Organically responsible for the prison superintendent

बवाल के लिए जेल अधीक्षक जिम्मेदार

Mon, 04 May 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 04 May 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Organically responsible for the prison superintendent
जिला कारागार में बंदी रक्षक रवींद्र की पिटाई के मामले में सोमवार को जिले में पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार राजेंद्र प्रताप सिंह ने घटना के लिए प्रथम दृष्टया जेल अधीक्षक को कसूरवार ठहराया है।
विज्ञापन


कहा कि जेल के अंदर बवाल और मारपीट की घटना घोर प्रशासनिक चूक का नतीजा है। जेल में लंबे समय से हो रहे उत्पात की मूल वजह क्या है, इस दिशा में भी वह जांच कर रहे हैं। डीआईजी ने एक-एक कैदियों से बारी-बारी से पूछताछ की और बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


 जिला अस्पताल पहुंचकर बंदी रक्षक रवींद्र से भी घटना के बारे में जानकारी ली और बयान दर्ज किया। बंदी रक्षक और जेलर के भी बयान लिए गए। कहा कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद घटना की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी दोपहर 12 बजे के करीब जेल पहुंचे। उनके आने की सूचना पहले से ही थी। इसके मद्देनजर जेल की सफाई पहले से दुरुस्त करा ली गई थी। 

डीआईजी जेल में पहुंचते ही सबसे पहले जेलर और बंदियों से मिले और उनसे गहन वार्ता की। इसके बाद वह एक-एक कर बंदियों से पूछताछ की।

जांच के बाद बताया कि घटना के लिए जेल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। इस दौरान करीब डेढ़ सौ बंदियों, बंदी रक्षकों और जेल अधिकारियों से बयान लेने के बाद वह इस नतीजे पर पहुंचे कि पहले से छोटी-छोटी गलतियां होती रही हैं, जिसे नजर अंदाज किया जाता रहा है। इसी वजह से यह बड़ी घटना हुई है।



कहा कि समय रहते इस पर नकेल नहीं कसा गया तो इससे भी बड़ी घटना हो सकती है। जेल डीआईजी ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि पगली घंटी न बजाना भी प्रशासनिक लापरवाही है। कहा कि कमियां दोनों तरफ से हुई हैं। घटना हुई है, तो इसे झुठलाया नहीं जा सकता। एक सवाल के जवाब में कहा कि बंदी रक्षकों की शिकायत पर सुनवाई न होना प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है। कहा कि जेल के अंदर बंदियों के पास तक मोबाइल पहुंचने की शिकायत मिली है, यह भी जांच का विषय है। मोबाइल कैसे और किसके द्वारा पहुंचाया जाता है, इसकी जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed