फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Opposition Leader Ramgovind Chowdhury attack on up government for crime aggainst women 

बलिया: यूपी सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बोले- महिलाओं का चीरहरण महाभारत में हुआ था और भाजपा सरकार में हो रहा

Mon, 09 Aug 2021 06:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Aug 2021 06:51 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष बाबा बालखंडी नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। जैसे ही वो मंदिर गए, मंदिर के कपाट खोल दिए गए। लेकिन मंदिर कोरोना की वजह से बंद था। जैसे ही मंदिर के दरवाजा बंद होने वाले थे, दर्शनार्थी भी पहुंच गए और उन्होंने दरवाजा बंद नहीं होने दिया।

विज्ञापन
Opposition Leader Ramgovind Chowdhury attack on up government for crime aggainst women 
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बाबा बालखंडी नाथ मंदिर में माथा टेका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सावन मास के तीसरे सोमवार को बलिया जिले में बांसडीह क्षेत्र में स्थित बाबा बालखंडी नाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। पूजा-अर्चन के बाद नेता प्रतिपक्ष मीडिया से बातचीत में सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने महंगाई को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। साथ ही वह महिलाओं के साथ होते अपराधों पर भी बोले।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। सपा सरकार में दवा, पढ़ाई, सिंचाई मुफ्त मिला करती थी। इसे भाजपा की सरकार में खत्म कर दिया। दावा किया कि 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही बनेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं का अपमान हो रहा है। महिलाओं का चीरहरण या तो महाभारत में हुआ था या फिर भाजपा सरकार में हो रहा है। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मंटू बाबा, सुनील मौर्य, बिहारी पांडेय, अशोक यादव, कृष्ण मोहन यादव, पिंटू यादव आदि रहे। मंदिर के पूजारी संतन गिरी ने कहा कि सोमवार को मंदिर बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष के आने के बाद कुछ लोगों के कहने पर गेट खोला गया। पूजा अर्चना करने के बाद जब नेता प्रतिपक्ष मंदिर से निकले तो श्रद्धालुओं ने कहा कि गेट बंद नहीं होगा। सबके लिए सामान्य अधिकार है। उसके बाद मंदिर का गेट खोल दिया गया। एसओ सुनील कुमार लांबा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पता किया जा रहा है।

कोरोना कारणों से बंद मंदिर का खुल गया ताला
कोविड-19 के कारण सभी शिवालयों को बंद रखने के निर्देश हैं। यह मंदिर भी बंद था। नेता प्रतिपक्ष के आने के बाद मंदिर के गेट को खोल दिए गए। उनके जाने के बाद मंदिर के गेट को बंद किया जा रहा था तो श्रद्धालुओं ने इसे रोक दिया। उन्होंने भी गाइडलाइन का उल्लंघन कर मंदिर में दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed