{"_id":"585419cf4f1c1bfa51649704","slug":"open-the-sp-together-young-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट होकर युवा खोलें सपा की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट होकर युवा खोलें सपा की पोल
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से टाउन हाल के मैदान में शुक्रवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को एकजुट होकर भाजपा के नीतियों का प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के नौजवान, बुद्धिमान और मेहनती है।
कहा कि प्रदेश के नौजवान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे महानगरों में भी रोजगार के लिए विवश है। वहां गंदे जगहों पर कालोनियों में रहने के लिए मजबूर है। प्रदेश की सपा सरकार जातिवादी तथा मौका पर राजनीति के चलते स्थिति बदहाल है। यहां के युवा कर्मठ होने के बाद भी बर्बादी के कगार पर है। प्रदेश में कई बार सत्ता बदली। लेकिन व्यवस्था नहीं बदली। सूबे के अस्पतालों, विद्यालयों तथा थानों की हालत काफी खराब है। उप्र में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। डकैत थानों में रहते हैं। ईमानदार अफसरों का बिस्तर बोरियां हमेशा बंधा रहता है। कब ट्रांसफर हो जाय। उन्हें भी पता नहीं रहता। प्रदेश के युवाओं को लैपटाप तथा बेरोजगारी भत्ता का लालच देकर उन्हें छलने का कार्य किया गया। ऐसे में जरूरी है िक युवा सपा की पोल खोलें।
इस मौके पर विधायक उपेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, केतकी सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी, विधायक मंजू सिंह, भगवान पाठक, नंदलाल सिंह, जयप्रकाश साहू, संजय मिश्र, शेषमणि राय, अनूप चौबे, विजय गुप्त, अमिताभ उपाध्याय, सुनीता श्रीवास्तव, अरूण सिंह बंटू, राजेश गुप्त, नागेंद्र पांडेय, मुक्तेश्वर सिंह, दिनेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे तथा संचालन युवा सम्मेलन के संयोजक पीयूष चौबे ने किया।