फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One Accused Arrested in Mobile Tower Battery Theft Case

Ballia News: मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 May 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
One Accused Arrested in Mobile Tower Battery Theft Case
बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 बैटरियां और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जाता है कि 24 मई को निशा सिक्योरिटी टीम के सुशील कुमार सिंह ने उभांव थाना में तहरीर दी थी कि शंकरपुर लेदूरही ग्राम स्थित इंडस टावर से 7 मई की रात 24 सेल वाली बैटरी बैंक चोरी हो गया था। चोरी के चलते नेटवर्क बाधित हो गया। इस संबंध में उभांव थाना में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में पुलिस टीम ने खंदवा स्थित विद्यालय के पास से एक पिकअप वाहन को रोका। इस दौरान वाहन चला रहे राकेश सिंह निवासी राजपुर थाना उभांव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जबकि इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed