फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youths arrived at the Collectorate to press for their demands and stood their ground on the premises, insisting on handing over a memorandum to the District Magistrate personally.

Ballia News: मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे युवा, डीएम के हाथों ज्ञापन देने के लिए परिसर में अड़े

Thu, 17 Sep 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Youths arrived at the Collectorate to press for their demands and stood their ground on the premises, insisting on handing over a memorandum to the District Magistrate personally.
वि​भिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना पर बैठे सवर्ण समाज के युवा। संवाद
बलिया/दुबहर। सवर्ण स्वाभिमान यात्रा के तहत बुधवार को नगवां स्थित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी शहीद मंगल पांडेय स्मारक परिसर में युवाओं ने छात्रनेता राहुल मिश्रा के नेतृत्व में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और शंखध्वनि के साथ हुआ। रैली में युवाओं ने यूजीसी एक्ट और एससी/एसटी एक्ट वापस लेने, जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और आरक्षण का लाभ परिवार में केवल एक बार देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल मिश्रा ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी, किसी जातिगत विभाजन के लिए नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज नेता समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नगवा से जुलूस प्रारंभ होकर शिवरामपुर, सहसपाली, कदम चौराहा आदि जगहों से होते हुए टीडी काॅलेज के मैदान में पहुंचा। इसके बाद वे नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में युवाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। युवाओं के पत्रक लेने के लिए तीन बार नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा पहुंचे लेकिन वे जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने कहा पांच लोगों को कार्यालय में पत्रक देने के लिए कई बार बुलाया, लेकिन स्वयं जिलाधिकारी को पत्रक लेने के लिए बुलाने की मांग पर अड़ गए।

इसके बाद डीएम के न आने के चलते युवा अनशन पर बैठ गए। अनशन की सूचना पर देरशाम पहुंचे जिलाधिकारी को युवाओं का पत्रक लिया। इसके साथ ही युवाओं सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया। धरने में सुनील पांडेय, मुनींद्र तिवारी, जितेंद्र चौबे, श्रीराम तिवारी, विजय मिश्रा, राजू कुमार, सौरभ राय, डब्लू तिवारी, अमित मिश्रा मौजूद रहे। संचालन हरिशंकर पाठक ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed