{"_id":"6247413948a9454a8c5286f4","slug":"no-purchase-was-made-at-any-purchasing-center-on-the-first-day-farmers-put-numbers-at-some-centers-ballia-news-vns6461209115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन किसी क्रय केंद्र पर नहीं हुई खरीद, कुछ केंद्रों पर किसानों ने लगाया नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन किसी क्रय केंद्र पर नहीं हुई खरीद, कुछ केंद्रों पर किसानों ने लगाया नंबर
विज्ञापन
बेल्थरारोड क्रय- विक्रय सहकारी समिति सीयर केंद्र पर गेहूं विक्रय के लिए नंबर लगाने के लिए बैठा कि
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में शुक्रवार से गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई लेकिन पहले दिन सभी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। किसी भी केंद्र पर कोई किसान गेहूं बेचने नहीं आया। माना जा रहा है कि अभी किसान फसलों की मड़ाई कराने का काम कर रहे हैं। हालांकि पहले दिन कई केंद्रों पर किसानों ने गेहूं की बिक्री के लिए नंबर जरूर लगाया। इस बार ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है और ऑफलाइन नंबर लगाकर ही खरीद की जाएगी। उधर, कई केंद्रों का ताला ही नहीं खुल सका।
जिले में एक अप्रैल से 42 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू की गई है, जो 15 जून तक चलेगी। इसमें सबसे अधिक विपणन विभाग के 17 एफसीआई के एक और पीसीएफ के 24 केंद्र हैं। इन क्रय केंद्रों पर वही किसान गेहूं बेच सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। उनको गेहूं बेचने के तीन दिनों के अंदर पीएमएफएस के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा गया है। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्रों पर पीओपी (प्वाइंट ऑफ परचेज) मशीन से खरीद की व्यवस्था की गई है। किसान मशीन पर अंगूठा लगाकर गेहूं बेच सकेंगे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचे। बताया कि कुछ केंद्रों पर किसान पहुंचे और गेहूं बेचने के लिए नंबर लगाया। बताया कि जैसे-जैसे किसानों के गेहूं तैयार होंगे, वह लेकर पहुंचेंगे और उनकी खरीद की जाएगी।
क्रय केंद्र पर लटका रहा ताला
बेल्थरारोड। गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को नगर के बिठुआ मार्ग स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति क्रय केंद्र पर किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए नंबर लगाना शुरू कर दिया है। केंद्र प्रभारी योगेंद्र पांडेय ने बताया कि 170 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। वहीं, कृषि मंडी स्थित विपणन शाखा क्रय केंद्र पर ताला लटका रहा। केंद्र पर गेहूं विक्रय के लिए नंबर लगाने पहुंचे किसान मायूस दिखे। विपणन निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में स्टैटिक मजिस्ट्रेट का दायित्व मिला है। बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्र को क्रियाशील कर गेहूं की खरीदारी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचे किसान
बेरुआरबारी। क्रय केंद्र प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की मंशा है कि किसी भी किसान का गेहूं खरीदारी से न बचे। क्रय केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है लेकिन पहले दिन कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। पंजीकृत हर किसान के गेहूं की खरीद होगी।
पहले दिन किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हुई। सभी केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया गया है। कुछ केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों ने नंबर लगाया है। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में किसान गेहूं लेकर केंद्रों पर पहुंचने लगेंगे। - अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बलिया