{"_id":"57bdebad4f1c1be55dd4f50d","slug":"nh-flood-two-feet-water-flowing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर बाढ़, दो फुट तक बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर बाढ़, दो फुट तक बह रहा पानी
balia
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बैरिया स्थित एनएच पर तेजी से बढ़ रहा गंगा का पानी
- फोटो : balia
जिले में गंगा का कहर बुधवार को भी जारी रहा। भरौली से बलिया के बीच एनएच 31 पर बाढ़ का पानी लगभग आधा दर्जन स्थानों पर ओवर फ्लो होकर सड़क की दूसरी ओर गिर रहा है, जिससे रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। सड़क पर बाढ़ का पानी अधिक रफ्तार से बढ़ जाने के कारण एनएच पर दबाव भी बढ़ गया है, ऐसे में कभी भी एनएच टूट सकता है। वहीं एनएच पर बाढ़ के पानी को रोकने के लिए प्रशासन उदासीन बना है। अब भी प्रशासन नहीं चेता तो आगे की स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
सदर तहसीली के 150 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ के पानी से बचने के लिए काफी संख्या में लोगों ने एनएच के किनारे शरण लिया है। बुधवार को नरहीं थाना क्षेत्र के बैरिया, बिलरिया, सुहांव, गोविंदपुर, वैना, पांडेयपुर, अराजीमाफी सागरपाली, सागरपाली बाजार स्थित एनएच पर बाढ़ का पानी दबाव बनाए रहा। इन स्थानों पर एक फीट से लेकर दो फीट की ऊंचाई में पानी का बहाव रहा। एनएच पर पानी के बहाव के मद्देनजर भारी वाहनों के आवागमन पर तो रोक लगा दी गई है, लेकिन अभी भी सवारी गाड़ियां जान जोखिम में डालकर आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में पानी का दबाव यदि बढ़ा तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।