फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   navratri ki khabar

भक्तों को देने आशीष मां पधारेंगी भक्तों के द्वार

Fri, 30 Sep 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 30 Sep 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
navratri ki khabar
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शंख, चक्र, गद, पद्य और अस्त्र-शस्त्र से सुसज्जित होकर आज मां अंबे शत्रुओं के संहार और भक्तों के कल्याण के लिए पधारेंगी। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर पूजा की दूकानों पर शुक्रवार देर शाम तक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।  वहीं सभी प्रमुख देवी मंदिरों पर इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


नगर सहित ग्रामीणांचल के कई देवी मंदिरों में शुक्रवार को साफ-सफाई जारी रही। कई मंदिरों को शाम तक सजाया संवारा गया वहीं घरों में भी साफ -सफाई और अन्य तैयारियां होती रहीं। इस बार शारदीय नवरात्र दस दिनों का होगा। नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में देवी दुर्गा की आगमन की तैयारी शुक्रवार से ही शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मंदिरों में शाम से ही ध्वनि यंत्रों के माध्यम से देवी गीत बजने लगे। शनिवार को कलश स्थापना के लिए शुक्रवार को ही पूजा सामग्री की दूकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। हालांकि महंगाई का असर पूजा सामग्रियों एवं बाजार में रहा, लेकिन देवी भक्त इससे बेफिक्र दिखे। इसके अलावा देर शाम तक देवी मंदिरों की आधुनिक उपकरणों से सजावट होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, गुदरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी देवी, कूपरी स्थित कपिलेश्वरी देवी, सुरही स्थित नवदुर्गा व काली मंदिर, उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सोनाडीह स्थित भागेश्वरी पारमेश्वरी देवी, निधरिया स्थित काली मंदिर को प्राकृतिक फूलों एवं रंग बिरंगे बिजली के झालरों सजाया गया।


साथ ही कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी मंदिर पर शारदीय नवरात्र की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। गंगातट पर बसी मां मंगला भवानी, मां अन्नपूर्णा, तथा मां दुर्गा मंदिर का विशेष महत्व है। अति प्राचीन मंदिर मां मंगला भवानी व दुर्गा मंदिर के साथ ही जनपद में मात्र एक मां अन्नपूर्णा मंदिर पर बिहार सहित आसपास के इलाके के दर्शनार्थी दर्शन-पूजन के लिए आते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed