फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MP raised the issue of damaged roads with Deputy CM

सांसद ने डिप्टी सीएम के समक्ष उठाया क्षतिग्रस्त सड़कों मसला

Mon, 13 Sep 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
MP raised the issue of damaged roads with Deputy CM
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा से मुलाकात कर विकास कार्यों के संदर्भ में वार्ता की। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि जनपद के क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराने के लिए वार्ता की गई है।
विज्ञापन

लगातार हो रही भारी बरसात के कारण क्षेत्र की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। सड़कों को ठीक कराने के लिए लोकनिर्माण विभाग को बजट आवंटित करने की आवश्यकता है। नौरंगा में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कालेज का निर्माण कार्य हर हाल में आगामी शिक्षा सत्र से पहले पूरा कराने और सुरेमनपुर दीयरांचल में एक राजकीय इंटर कालेज की स्थापना करने का सुझाव दिनेश शर्मा को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed