{"_id":"6803f313e13eab473904581c","slug":"mother-left-home-with-four-children-and-went-to-friends-house-ballia-news-c-190-1-bal1001-137953-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चार बच्चों के साथ मां ने घर छोड़ा, सहेली के घर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चार बच्चों के साथ मां ने घर छोड़ा, सहेली के घर गई
विज्ञापन
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र निवासी एक पत्नी ने अपने पति को छोड़कर सहेली के साथ रहने का फैसला किया है। उसने अपने चार बच्चों को भी साथ ले लिया है। वह सहेली के नाम से बने इंस्टाग्राम आईडी से रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही है। पति ने कई बार थाने पर पत्नी व बच्चों को लाने की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पति का कहना है कि उसका घर ही उजड़ गया। समझ में नहीं आ रहा कि अब क्या करूं।
पत्नी अपनी सहेली और सहेली के पति के साथ बंगाल में रह रही है। इस मामले में पति ने अपनी पत्नी आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ महीने पहले पत्नी की सहेली घर आई थी। झाड़-फूंक भी कराई। उसके बाद पत्नी चार बच्चों को लेकर बंगाल में चली गई। कई बार उससे बात की, कि घर आ जाओ, लेकिन कह रही है कि आपके साथ नहीं अपनी सहेली के साथ रहूंगी। थाना प्रभारी मनियर रत्नेश दुबे ने बताया पति ने अब तक पत्नी व बच्चों के जाने की कोई शिकायत नहीं दी है। मामले की जानकारी की जा रही है।