फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Modi is a threat to democracy

लोकतंत्र के लिए खतरा हैं मोदी

Tue, 28 Feb 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Tue, 28 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Modi is a threat to democracy
नगर से सटे बहेरी में चुनावी सभा को संबोधित करते मंत्री आजम खां।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। जो व्यक्ति कब्रिस्तान, शमशान पर राजनीति करता है, उससे तुच्छ कोई हो नहीं सकता। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्हें नहीं मालूम कि हमने कब्रिस्तान के लिए दिए गए धन से ढाई गुना अधिक पैसा अंत्येष्टि स्थल के लिए दिया है। कहा कि मुख्यमंत्री ने गधे की बात की तो मोदी हर सभा में गधे से प्रेरणा लेने की बात कहने लगे हैं। अब गदहे से प्रेरणा लेने वाला कैसा होगा,  अंदाजा लगा लें। वे मंगलवार को बलिया शहर के बहेरी में सपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने बेल्थरारोड़ में भी पार्टी प्रत्याशी गोरख पासवान के समर्थन में जनसभा की।
विज्ञापन



मायावती पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मायावती जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के फार्मूले पर चुनाव लड़ रही हैं। इस चुनाव में 103 सीटों पर मुस्लिमों को टिकट देकर वे मुस्लिम भाइयों को आपस में ही लड़ा रही हैं। वहीं आरएसएस पर कहा कि ये अविवाहित रहते हैं। ये क्या जानेंगे कि परिवार किस चीज का नाम है। हमसे मिले हम उन्हें बताएंगे कि रिश्ते क्या होते हैं। इनकी तो फितरत है कि लालच देकर काम निकालना, चुनाव जीतने के बाद किसे याद करते हैं। कहा कि गंगा के नाम पर राजनीति करने वाले प्रधानमंत्री मोदी के ढाई साल के कार्यकाल में पांच रुपये भी प्रदेश में नहीं आया। वाराणसी में गंगा तटों और गलियों का चमकाने का कार्य हमने ही किया। बापू को किसने मरवाया, यह सभी जानते हैं। इसके लिए कोई नहीं पूछता है, उसे सजा मिलनी चाहिए कि नहीं चाहिए। हम तो हिंदू और मुस्लिम में प्यार बढ़ाने का कार्य किया है, मोदी जी प्यार क्या जानेंगे, जिन्होंनेे पत्नी को ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed