फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   modern jail built in Ballia Cabinet minister said land marked met family members of BJP leader

UP: बलिया में बनेगा आधुनिक जेल... कैबिनेट मंत्री बोले- जमीन हो गई चिह्नित; BJP नेता के परिजनों से की मुलाकात

Sat, 12 Apr 2025 10:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 10:07 PM IST
सार

BJP News: कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने मृत भाजपा नेता के परिजनों से मुलाकात की। उन्हें ढांढ़स बंधाया। इसके बाद एक प्रेसवार्ता के दाैरान कहा कि बलिया में जल्द ही आधुनिक जेल का निर्माण होगा।

विज्ञापन
modern jail built in Ballia Cabinet minister said land marked met family members of BJP leader
भाजपा नेता के परिजनों से मिलते दारा सिंह चाैहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों बिहार में सड़क दुर्घटना में मृत क्षेत्र के चकरा गांव के जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान के घर शनिवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे। परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। कारागार मंत्री ने दिवंगत जिला पंचायत सदस्य को अत्यंत ही मिलनसार, कर्मठ एवं सच्चा जनसेवक बताया।

विज्ञापन


कारागार मंत्री ने दिवंगत जिला पंचायत सदस्य की पत्नी लक्ष्मी देवी को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार को किसान दुर्घटना बीमा के साथ पारिवारिक लाभ योजना तथा जिला पंचायत सदस्य की पत्नी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलवाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर परिवार को आर्थिक सहायता के साथ बच्चों के पढ़ाई लिखाई के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, मनीष कुमार सिंह, बृजभान चौहान, संतोष यादव एवं लालबाबू यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जेल का निर्माण शीघ्र होने का दिया आश्वासन
बलिया में जल्द ही नए आधुनिक जिला जेल का निर्माण कराया जाएगा। नई जिला जेल के लिए भूमि को चिह्नित किया गया है। जल्द ही जेल का निर्माण कार्य शुरू होगा। शनिवार को क्षेत्र के चकरा गांव में जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान के परिजनों को सांत्वना देने के बाद प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने उक्त बातें प्रेस प्रतिनिधियों से कहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed