Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MNREGA parks were to be built in 940 gram panchayats, only 45 were built

Ballia News: 940 ग्राम पंचायतों में बनने थे मनरेगा पार्क, बने महज 45

Sun, 14 Apr 2024 04:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
MNREGA parks were to be built in 940 gram panchayats, only 45 were built
बलिया। चार वर्ष पहले सरकार ने मनरेगा से प्रत्येक गांव में मनरेगा पार्क का निर्माण कराने का निर्देश था। इनमें ओपेन जिम और खेल की व्यवस्था की जानी थी। लेकिन जिले के 940 ग्राम पंचायतों में से महज 45 में इसका निर्माण हो सका। जहां निर्माण कराया गया है वहां भी कोरम ही रहा जो अब दम तोड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में कोरोना संक्रमण को लेकर महानगरों से बड़े पैमाने पर श्रमिकों का पलायन हुआ। इन श्रमिकों को रोजगार की परेशानी होने से उनके सामने परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो गया था। इन श्रमिकों को काम देने के लिए सरकार ने गांवों में मनरेगा पार्क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। इनमें ओपेन जिम और खेल की व्यवस्था की जानी थी। लेकिन किसी भी गांव में निर्धारित क्षेत्रफल में मनरेगा पार्क का निर्माण नहीं कराया गया है। अधिकांश गांवों में पार्क निर्माण को लेकर जमीन ही उपलब्ध नहीं हो सकी, लिहाजा ग्राम पंचायतों ने भी इसमें रुचि नहीं दिखाई। मनरेगा पार्क के लिए शासन की ओर से कम से कम एक एकड़ का क्षेत्रफल निर्धारित किया गया था। लेकिन इतना रकबा अधिकांश गांवों में खोजने पर भी नहीं मिले।
विज्ञापन

मनरेगा पार्क के लिए यह था प्रावधान

मनरेगा पार्क में शौचालय, बैठने के लिए बैंच, ओपन जिम, शुद्ध पीने के पानी का इंतजाम के साथ ही युवाओं के लिए रनिंग ट्रैक आदि बनाने का प्रावधान था। पार्क में बच्चों के लिए झूले व हरियाली के लिए विभिन्न प्रजातियों के पुष्प और पौधे आदि लगाने का प्रावधान किया गया था। हालांकि कुछ गांवों में जहां-तहां झूले व बेंच लगाकर कोरम जरूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं गांव से दूर तो कहीं जिम के उपकरण हुए बेकार

नरही। क्षेत्र के कई गांवों में मनरेगा पार्क में ओपन जिम बनाया गया है। लेकिन कहीं गांव से दूर होने के कारण लोग वहां नहीं जाते हैं तो कहीं अब खेल उपकरण खराब होने लगे हैं। सोहांव में बना ओपन जिम शोपीस बना हुआ है। गांव से हटकर बनने के कारण वहां लोग जाते ही नहीं। नरही गांव में बने ओपन जिम के उपकरण टूटकर बिखरने लगे हैं। यह तो महज उदाहरण है, अधिकांश गांवों में यही हाल है।

-----------------
कुल ग्राम पंचायत- 940
कुल राजस्व गांव - 1809
बन मनरेगा पार्क- 45
------------------
अधिकांश गांवों में मनरेगा पार्क के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं हो सका। हालांकि ग्राम पंचायतों की ओर से ओपन जिम आदि का इंतजाम किया गया है। उपकरणों को दुरुस्त करने व बदलने का कार्य ग्राम पंचायतों को ही करनी है।- डीएन पांडेय, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार मनरेगा, बलिया
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed