{"_id":"332db86ff7b3d1fa5976657c61996ac9","slug":"missing-drugs-to-floats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपलब्ध दवाएं मंगाई जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपलब्ध दवाएं मंगाई जाएं
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल मे सीडीओ के बालाजी ने सुबह 11 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सबसे पहले नया इमरजेंसी भवन में गए और वहां की सुविधाओं को देखे। उन्होंने नए इमरजेंसी भवन में चल रहे कार्य को देखा और शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। साफ-सफाई पर ज्यादा जोर देते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को हिदायत दिया। इसके बाद बर्न वार्ड और सेप्टिक वार्ड में जाकर निरीक्षण किया। जहां पर शौचालय के जाम होने की जानकारी तीमारदार एवं नर्सों द्वारा दिया गया। जिसपर प्रकरण का संज्ञान लेते हुए ठेकेदार को बुलवाकर तत्काल बर्न वार्ड का शौचालय और बाथरूम ठीक कराने का निर्देश दिया। वहीं प्रभारी सीएमएस डा. आरएन उपाध्याय से कहा कि बर्न वार्ड की ऐसी दुर्दशा हमने कहीं नहीं देखी। बर्न वार्ड में तत्काल दो बड़े एसी लगाने का निर्देश दिया। कहा कि अगर एसी के लिए धन नहीं है तो इसके लिए तत्काल व्यवस्था कराया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डा. पीके सिंह ने कहा कि 24 घंटे वाली बिजली के लिए तीन केबिल अस्पताल में लाया गया है। जिसमें से दो केबिल पहले से खराब चल रहा है। एक केबिल से ही कार्य चल रहा है। अगर ज्यादा लोड दिया गया तो वह भी बिजली नहीं चल पाएगी। जिसपर सीडीओ बालाजी ने कहा कि एक्सिएन से बातचीत कर ठीक कराएं। अगर ठीक नहीं कराता है तो मुझे बताया जाय। इसके बाद दवा स्टोर में कम दवाओं की उपलब्धता पर प्रभारी सीएमएस डा. आरएन उपाध्याय से दवा की जानकारी ली। जिसपर प्रभारी सीएमएस ने बताया कि 60 फीसदी दवाएं अस्पताल में नहीं है। जिसपर उन्होंने बताया कि इंडेट गया है। सीडीओ ने कहा कि जल्द से जल्द दवा मंगाया जाय।