फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ministers angry at officials in review meeting, instructed to improve functioning

समीक्षा बैठक में अधिकारियों पर बिफरे मंत्री, कार्यप्रणाली सुधाने की दी हिदायत

Wed, 03 Feb 2021 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Ministers angry at officials in review meeting, instructed to improve functioning
गड़वार। विकास खंड परिसर में मंगलवार की देरशाम राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने विभागीय अधिकारियों के अलावा गड़वार और हनुमानगंज ब्लॉक के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने लंबित समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर अधिकारियों की जमकर क्लास ली। कहा कि गांवों के विकास में बाधक बनने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन

मंत्री ने उपस्थित सभी सचिवों को हिदायत दी और कहा कि आप लोग अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा वीआरएस लेकर घर चले जाएं। कहा कि अपात्र को भुगतान किए गए धन की रिकवरी कराएं। रतसर कला के सचिव बैठक में मंत्री को गांव में खर्च की गई धनराशि का लेखा जोखा नहीं दे पाए। इस पर मंत्री काफी नाराज हो गए और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारी से रतसर कला गांव में कार्यों की जांच करवाकर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिया। बीडीओ और सचिवों को ब्लॉक के प्रत्येक गांव में एक बोर्ड पर ग्राम पंचायत के पांच वर्षों के कार्ययोजना, लागत व खर्च एक सप्ताह के अंदर लिखवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम रामआसरे, पीडी, डीडीओ देवनंदन दुबे, एसडीएम सदर राजेश यादव, एडीपीआरओ गुलाब सिंह, सीओ सिटी अरुण सिंह, बीडीओ गड़वार विनोद मणि त्रिपाठी, बीडीओ हनुमानगंज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed