फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Merges into 15 acres of fertile land stream

गंगा का कहर जारी, तीन दिनों में 15 एकड़ उपजाऊ भूमि धारा में विलीन

Thu, 10 Sep 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Merges into 15 acres of fertile land stream
मझौवा। क्षेत्र के गंगा पार नौरंगा में गुरुवार को भी गंगा की लहरों का कहर जारी रहा और कटान के कारण नौरंगा का संपर्क सड़क से कट गया है। लगातार कटान के कारण तीन दिनों के अंदर 15 एकड़ से अधिक उपजाऊ जमीन कट चुकी है। नौरंगा के ग्रामीणों ने कहा कि बुधवार को चौपाल लगाने आए जिलाधिकारी सुरक्षित क्षेत्र से ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

गंगा की लहरों का कहर अब भी जारी है। गंगा के जलस्तर में लगातार घटाव के साथ ही वहां के खेतों का लगातार कटान हो रहा है। ग्रामीणों की माने तो बीते तीन दिनों में 15 एकड़ से अधिक उपजाऊ जमीन कट चुकी है। बहुत से किसान भूमिहीन हो गए हैं। खेतों के कटने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। किसान आशंका व्यक्त कर रहे हैं इसी तरह से कटान जारी रहा तो अब हमारे घरों का भी नंबर आ सकता है। ग्रामीणों में इस बात की भी शिकायत है की तो हमारे यहां कोई अधिकारी आने का नाम नहीं लेता। कल गांव में जिलाधिकारी आए भी तो सुरक्षित क्षेत्र में ही चौपाल लगाकर वापस लौट गए। गांव के श्रीभगवान यादव, रामजी ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, परशुराम ठाकुर, घूरुल मंसूरी, विकास ठाकुर आदि का कहना था कि यहां पर नौरंगा ग्राम पंचायत में स्थित नौरंगा- चक्की के बीच बनी पुलिस एक सप्ताह पहले ध्वस्त हो गई। ऐसे में दोनों गांव के बीच का संपर्क टूट गया है। इसके बावजूद आने-जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नाव की भी व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed