फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mau defeated Ghazipur in the final.

Ballia News: मऊ ने फाइनल में गाजीपुर को हराया

Tue, 27 Jan 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mau defeated Ghazipur in the final.
हल्दी में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को शील्ड और चेक देकर सम्मानित करते
हल्दी। स्व. अभिषेक सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार दोपहर डेढ़ बजे गाजीपुर और मऊ के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में मऊ की टीम ने गाजीपुर को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

टास जीतकर गाजीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 15 ओवरों में 204 रन बनाए। जवाब में मऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में बेचन यादव को मैन ऑफ द सीरीज होने पर चांदी का बैट पुरस्कार के रूप में दिया गया। तरुण बाबा को मैन ऑफ द मैच तो बेस्ट आलराउंडर का पुरस्कार मुकेश को दिया गया। इसके अतिरिक्त विजेता टीम को 30 हजार रुपये नकद व उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद राशि दी गई। दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री नारद राय, धर्मेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, संतोष सिंह बच्चा आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका विशाल सिंह, अमित सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह गोलू एवं बब्लू मिश्र ने निभाई। कमेंट्री की जिम्मेदारी रिंटू मिश्रा, तेजन गुप्ता, पप्पू खां, राजा खां, बंटी उपाध्याय, बलवंत सिंह, विवेक सिंह गोलू, राजू खां और लल्लू खां ने संभाली। आयोजन समिति की ओर से पूर्व प्रधान रणधीर सिंह चिक्कू व रणवीर सिंह बब्बू ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed