फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Market and road will be monitored under Operation Drishti

Ballia News: ऑपरेशन दृष्टि के तहत बाजार और सड़क की होगी निगहबानी

Wed, 19 Jul 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Market and road will be monitored under Operation Drishti
जनपद के सार्वजनिक स्थानों पर सीसी कैमरे न होने से किसी भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे अपराधी बेखौफ फरार हो जाते हैं। व सार्वजनिक स्थानों और मार्गों की निगहबानी के लिए एसपी एस आनन्द ने आपरेशन दृष्टि शुरू किया है। इसके तहत जिले के बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंप, सड़क किनारे कार्यालयों व आवास के मालिकों की मदद से निगहबानी होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अधिकारी संबंधित मालिक से पूर्व से लगे सीसी कैमरे में एक कैमरा सड़क की तरह करने की अपील करेंगे। इसके बारे में उन्हे जागरूक भी करेंगे। किसी आपराधिक घटना को अंजाम देकर भागते समय सड़क की तरफ लगे किसी भी कैमरे की जद में आने से बदमाश की पहचान होने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी आपरेशन दृष्टि के तहत अपने क्षेत्र के नगर, कस्बे व सर्वाजनिक स्थानों पर जिन दुकानों, घरों, स्कूल, पेट्रोल पंप सहित अन्य संस्थान पर पूर्व में अगर कैमरा लगा है तो उनके मालिक से मिलकर एक कैमरा जन सेवा के नाम पर बाहर की तरह से करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के इस अभियान की हर कोई प्रशंसा करते हुए एक कैमरा लगाने को तैयार हो जा रहा है। इस बाबत सीओ सीटी एसएन वैभव पांडेय ने कहा कि आपरेशन दृष्टि अभियान चलाया जा रहा है। जन सहयोग से उनके प्रतिष्ठानों व घरों में लगे एक कैमरे का एंगल सड़क व सर्वाजनिक स्थान की तरफ करने की अपील की जा रही ळै। इससे आपराधिक घटनाओं पर अकुंश लगेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed