फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women protest to get liquor shop removed.

Ballia News: शराब की दुकान हटाने के लिए महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 03 Sep 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Women protest to get liquor shop removed.
थाना क्षेत्र के सरयाडीहू भगत गांव के पास संचालित सरकारी देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मंगलवार देर शाम महिलाओं ने दुकान पर पहुंचकर हंगामा और प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। उन्होंने थाने पर आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।बुधवार को थाने पर आबकारी विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम महिलाओं व ग्रामीणों से वार्ता के लिए मौजूद रही लेकिन प्रदर्शन में शामिल कोई भी महिला या ग्रामीण थाने नहीं पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं को वार्ता के लिए बुलाया गया था और आबकारी निरीक्षक भी मौजूद थे, लेकिन कोई नहीं आया। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed