{"_id":"699f524c35d694adf1085e34","slug":"manjhi-bridges-guide-bund-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-52-crore-ballia-news-c-190-1-bal1001-158530-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 52 करोड़ से बनेगा मांझी पुल का गाइड बंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 52 करोड़ से बनेगा मांझी पुल का गाइड बंधा
विज्ञापन
माझी स्थित सरयू नदी बना रेल पुल।संवाद
बैरिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-छपरा रेलखंड पर बकुलहा-मांझी रेलवे स्टेशनों के बीच नवनिर्मित माझी रेल पुल को सुरक्षित करने के लिए 52 करोड़ रुपये से गाइड बंधा बनाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। विभाग के अनुसार मई से गाइड बंधे का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
वहीं इस पुल की 61 मीटर लंबाई बढ़ाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उत्तर प्रदेश व बिहार के तरफ एक-एक पिलर बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य तेजी पर है। पिलर का ऐडवेडमेन्ट बन रहा है। कंट्रक्शन कार्य करा रहे अभियंता शहनवाज का कहना है कि एक पखवाड़े में उत्तर प्रदेश की तरफ के पिलर का कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद बिहार की तरफ के पिलर के निर्माण कार्य में तेजी आएगा। पहले बनाए गए इस पुल की लागत 206 करोड़ थी। पुल में पिलर की संख्या 19 थी। सुरक्षा कारणों से 36 करोड रुपये की लागत से दोनों तरफ का एक-एक पिलर बढ़ाया जा रहा है। इससे अब रेलवे पुल की लागत 242 करोड़ रुपये हो जाएगी।
उम्मीद है कि अप्रैल महीने तक नये रेल पुल से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इसी क्रम में गाइड बंध का निर्माण भी पुल के दोनों तरफ जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए रेलवे ने 52 करोड रुपये मंजूर किए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसका कार्य शुरू होगा। रेलवे कंस्ट्रक्शन गोरखपुर के अधिशासी अभियंता डीवी सिंह ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। रेलवे की मंशा है कि जल्द से जल्द नए रेल पुल से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो। सुरक्षा सर्वोच्च है। इसलिए पूरा कार्य मुकम्मल हो जाने के बाद ही रेल पुल से यातायात शुरू होगा। गाइड बंधे का निर्माण रेल पुल पर यातायात शुरू होने के बाद भी कराया जा सकता है।