फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Manish murder case Gorakhpur police raided the house of accused sub inspector in Ballia neighbor said he does not live here

मनीष हत्याकांड: बलिया में आरोपी दरोगा के घर पर गोरखपुर पुलिस ने मारा छापा, पड़ोसी बोले- वह यहां रहता ही नहीं

Sat, 09 Oct 2021 06:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Oct 2021 06:19 PM IST
सार

पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि अक्षय मिश्रा दो महीने पहले आया था। इस दौरान किसी से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Manish murder case Gorakhpur police raided the house of accused sub inspector in Ballia neighbor said he does not live here
demo pic

विस्तार

मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में आरोपी दारोगा अक्षय मिश्रा के पैतृक गांव बलिया जिले के नरही थाना के कोट मझरिया में सात अक्टूबर की रात गोरखपुर व बलिया की संयुक्त पुलिस टीम ने छापा मारा। लेकिन उसके मकान पर कोई मिला नहीं, बल्कि ताला लटका हुआ मिला।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि अक्षय मिश्रा दो महीने पहले आया था। इस दौरान किसी से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। मीडिया के माध्यम से उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम घोषित होने की जानकारी हम लोगों को हुई। अक्षय ने बाराबंकी में अपना आवास बनवा लिया है।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि अक्षय यहां रहता नहीं है। इसके बाद गोरखपुर पुलिस वापस लौट गई। इस बाबत नरही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर की पुलिस सात अक्तूबर को आई थी, लेकिन कोई मिला नहीं। घर पर ताला लटका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed