फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Machines reached for repairing Bairia Manjhi road

बैरिया मांझी मार्ग की मरम्मत के लिए पहुंची मशीनें

Tue, 23 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Machines reached for repairing Bairia Manjhi road
जयप्रकाश नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग की मरम्मत को लेकर विगत दो वर्ष से एनएएचआई के अधिकारियों द्वारा दर्जन भर से अधिक बार वादा किया जा चुका है। उसी क्रम में फिर एक बार एनए एचआई के अधिकारी द्वारा बीते सोमवार को वादा किया गया था कि इस मार्ग की मरम्मत करने के लिए बुधवार को कार्यदायी संस्था द्वारा मशीनरी उपलब्ध कराते हुए गढ्ढा भरने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गड्ढा भरना शुरू तो नहीं हुआ, लेकिन पहली बार विभाग के वादे के अनुसार मशीनरी जरूर उपलब्ध हो गयी है। जिससे राहगीरों में एक आस जरूर जगी है। बता दे कि वर्ष 2018 से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग की मरम्मत को लेकर जितनी सक्रियता क्षेत्रवासियों ने आंदोलन कर दिखाया, उतनी सक्रियता अमर उजाला द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से अपने दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित किया जाता रहा। लेकिन विभाग द्वारा इन दो वर्षों से इस क्षेत्र के नौजवानों द्वारा जब-जब आंदोलन किया गया, तब तब उन्हें एक माह तो कभी पंद्रह दिन में मरम्मत का कार्य लगवा देने वाली बात की घुट्टी पिलाकर आंदोलन समाप्त करवाया जाता रहा। लेकिन अंतत: विभाग विवश होकर इस मार्ग के मरम्मत करवाने का निर्णय करते हुए अपने अंतिम वादे के अनुसार मंगलवार को कार्यदायी संस्था द्वारा अपनी कुछ मशीनरी एन एच31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित धनंजय सिंह ढाबा के सामने लाकर खड़ा कर दिया है। जिसको देख क्षेत्रवासियों में इस मार्ग की मरम्मत की एक आस जरूर जग गयी है। लेकिन विभाग के द्वारा पिछले दिनों किये गए वादों के अनुसार अभी पूरा विश्वास नहीं जम रहा है। इस बाबत एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन मिश्रा ने बताया कि एक से दो दिन में इस मार्ग पर मरम्मत का कार्य अवश्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed