फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lok Sabha Election Cm yogi said in salempur indi alliance corrupt party

LS Polls: 'जीतेगा तो लूटेगा... हारेगा तो टूटेगा इंडी गठबंधन ...' CM योगी ने इन मुद्दों पर खोली विपक्ष की पोल

Sat, 25 May 2024 12:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 May 2024 12:52 PM IST
सार

Lok Sabha Election: कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को मुक्त राशन दिया जा रहा है। वही पाकिस्तान में लोग भूखे मर रहे हैं और यह पाकिस्तान का राग अलापते हैं। सपा और कांग्रेस के लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए उन्हें वहां पर भीख भी नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election Cm yogi said in salempur indi alliance corrupt party
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में पांच चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। छठा चरण हो रहा है। 4 जून को जब नतीजे आएंगे तो दिल्ली के सिंहासन पर कोई राम भक्त ही बैठेगा। 400 पर के नारे को सुनकर सपा और कांग्रेस के नेताओं को चक्कर आने लगता है, क्योंकि दोनों मिलकर भी 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सलेमपुर लोकसभा सीट के मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राम भक्तों पर गोली चलाने वालों का गठबंधन है। यह लोग रामद्रोहियों के पैरोकार हैं। सपा और कांग्रेस का गठबंधन कहता है कि जीतेंगे तो लूटेंगे, हारेंगे तो टूटेंगे।
विज्ञापन


चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इस गठबंधन का बिखराव तय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक असम के कामरूप से लेकर गुजरात के कच्छ तक सिर्फ एक ही स्वर गूंज रहा है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है विकसित भारत का आधार तैयार हो रहा है। जो भी परिवर्तन हो रहा है इसका नेतृत्व भले ही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, लेकिन इसमें आप सभी लोगों का योगदान है। आज आतंकवाद खत्म हो रहा है, नक्सलवाद दम तोड़ रहा है, देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

कांग्रेस और सपा की सरकार में दंगे होते थे। देश में चारों तरफ विस्फोट होते थे। आतंकवाद रोकने में सरकार विफल थी। कांग्रेस और सपा में इच्छा शक्ति का अभाव था। वह इस समस्या का समाधान नहीं चाहते थे और सिर्फ बहाने बनाते थे, लेकिन आज यह सभी समाप्त हो रहा है। 

आज का नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है, और अगर कोई भारत को छेड़ता है तो भारत उसे छोड़ना भी नहीं है। देश में एक्सप्रेस वे, हाईवे बन रहे हैं, रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी हो रही हैं। हर घर नल योजना से सभी को जोड़ा जा रहा है।



कहा कि चार जून को नतीजे आने के बाद 70 से ऊपर के प्रत्येक बुजुर्ग को 5 लाख की बीमा का लाभ दिया जाएगा। सभी गरीबों के अपने पक्के मकान होंगे। सपा और कांग्रेस के लोग चुनाव में झूठ का सहारा ले रहे हैं। वह भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं। संविधान का सबसे ज्यादा सम्मान बीजेपी करती है। सपा और कांग्रेस के लोग ओबीसी का आरक्षण बांटना चाहते हैं। 


यह देश में पर्सनल लॉ कानून लागू करना चाहते हैं। तालिबानी शासन लागू करना चाहते हैं। हम इसका विरोध करते हैं। सपा और कांग्रेस के लोग कहते हैं कि चुनाव जीतने के बाद हम अल्पसंख्यक समाज को खाने-पीने की स्वतंत्रता देंगे। आज किसके पास खाने पीने की स्वतंत्रता नहीं है। यह लोग गो हत्या को बढ़ावा देना चाहते हैं जो हम लोग नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed