फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lockdown-3: Districts favoring more concessions

लॉकडाउन-3: कुछ अधिक रियायतों के पक्षधर जनपदवासी

Sat, 02 May 2020 08:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Lockdown-3: Districts favoring more concessions
बलिया। लोकडाउन के तीसरे चरण वैसे तो सरकार ने ऐलान कर दिया दिया है, लेकिन इसकी घोषणा के साथ ही जनपद वासियों को प्रशासन से रियायत की उम्मीद बढ़ गई है, जो लाजिमी भी है। क्योंकि जिला कोरोना के लिए शासन द्वारा निर्धारित ग्रीन जोन में है। लोगों की मानें तो अब तक कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिलने की दशा में सरकार को जिले में रोस्टर के अनुसार सभी वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति देनी चाहिए। हालांकि इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार द्वारा तय किए गए मानकों का पालन जरूर होना चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन -3 की शुरुआत 4 मई से होगी और आज लॉकडाउन 2 की अवधि का आखिरी दिन है। ऐसे में यह देखना है कि क्या जिला प्रशासन केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ग्रीन जोन के जिलों को दी जाने वाले रियायतों को पूरी तरह लागू करता है अथवा उनमें स्थानीय स्तर पर कटौती करता है। हालांकि डीएम श्रीहरि प्रताप शाही का कहना है कि मुख्यमंत्री के वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद ही किसी तरह की छूट पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन जिस प्रकार आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को निर्धारित समयावधि के अंदर खोलने की अनुमति दी है, उसी प्रकार अन्य वस्तुओं की दुकानों को खोलने की छूट भी देनी चाहिए। इसके लिए समयावधि भी तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आलोक कुमार
व्यापारी
आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ लोगों को अन्य सामानों की जरूरत भी पड़ रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन को लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ अधिक रियायतें देनी चाहिए।
- हाजी मुमताज
व्यापारी
जिस संयम के साथ जिले के लोगों ने कोरोना के साथ जंग कर रहे है। उसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ और राहत लोगों को देनी चाहिए।

- कन्हैया जायसवाल
कोरोना संक्रमण को रोकने में अब तक कारगर साबित हुए लॉकडाउन को सरकार को निरंतर चलाना चाहिए। हालांकि इस दौरान लोगों को कुछ रियायतें देते हुए आवश्यक बस्तुओं के अलावा अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति देनी चाहिए।
- शिवजी गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed