फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Life became busy due to heat, power cut also made us cry a lot

Ballia News: गर्मी से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, बिजली कटौती भी खूब रुला रही

Sun, 18 Jun 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Life became busy due to heat, power cut also made us cry a lot
बलिया। पड़ रही तेज गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। अधिकतम तापमान जहां 44 डिग्री पहुंच गया है वहीं, न्यूनतम 30 डिग्री बना रहा। गर्मी व उमसभरी गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उधर, विद्युत विभाग की ओर से निर्बाध आपूर्ति को लेकर की गई सारी तैयारियां ध्वस्त है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अंधाधुंध कटौती बदस्तूर जारी है। नगर के कई मोहल्लों में चार दिनों से आपूर्ति ठप होने से लोग गर्मी से बिलबिला गए हैं। इन मोहल्लों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

जून का आधा माह बीत जाने के बाद भी मौसम की बेरुखी जारी है। सुबह होते ही सूर्य की चिलचिलाती किरणें लोगों को झुलसाने लगती है। इसके अलावा कभी पुरवा तो कभी पछुआ हवा के चलते लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं। उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी यही स्थिति रही और दोपहर तक पारा 44 डिग्री तक जा पहुंचा जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री बना रहा। तेज धूप व गर्म हवा के चलते लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है और दोपहर में सड़कों पर आवागमन काफी कम हो जा रहा है। उधर, शासन के निर्देश के बावजूद जिलेभर में बिजली की आपूर्ति ध्वस्त है। पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली लोगों को खूब रुला रही है। जिला मुख्यालय पर ही शहर के कई मोहल्लों में चार दिनों से आपूर्ति ठप है।
शहर के आर्यसमाज रोड, एलआईसी रोड, मालगोदाम रोड, शास्त्री नगर, बड़ा गड़हा, राजेंद्र नगर आदि मोहल्लों के करीब पांच हजार की आबादी दिन हो या रात बिजली के नहीं रहने से गर्मी से बिलबिला जा रहे हैं। इन मोहल्लों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया है क्योंकि घरों के पंप बिजली के अभाव में नहीं चल रहे। नगर की आपूर्ति बहाल रखने के लिए विभाग की ओर की गई तैयारियों की पोल खुलने लगी है। ट्रांसफार्मर जलने की स्थिति में ट्रॉली ट्रांसफार्मर कहां है इसे बताने वाला कोई नहीं है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी आपूर्ति बदहाल है। दिन में जहां आपूर्ति नाममात्र की होती है वहीं, देररात में आपूर्ति शुरु होते ही आने-जाने का दौर शुरु हो जाता है। बेल्थरारोड में चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी व लू का प्रकोप जारी रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से ही सूर्य की तीखी धूप लोगों को झुलसा रही हैं। दोपहर के समय सूर्य की प्रचंड किरणें आसमान से अंगारे बरसा रही हैं। धूप के चलते सड़कें वीरान हो गई हैं और लोगों की आवाजाही कम हो गई है। कड़ी धूप से भूगर्भीय जलस्तर नीचे खिसक गया है तथा अधिकांश हैंडपंपों ने पानी उगलना बंद कर दिया है। पानी के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। नगर में स्थित करीब आधा दर्जन से अधिक आरओ मशीन शोपीस बने हुए हैं। कुछ को छोड़ अधिकांश आरओ मशीन खराब पड़े हुए हैं। उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। वहीं, नगर क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की माकूल व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं।


नगर के मालगोदाम रोड में लगा ट्रांसफार्मर जलने के कारण आपूर्ति बाधित है। ट्रांसफार्मर बदलने का काम चल रहा है, देरशाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। - आशुतोष पांडेय, अवर अभियंता व नोडल अधिकारी, विद्युत उपकेंद्र विशुनीपुर, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed