{"_id":"571a57d44f1c1b8a728b51be","slug":"khatadharkon-ne-kiya-chakkajam","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाताधारकों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाताधारकों ने किया चक्काजाम
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
रेवती स्थित भारतीय स्टेट बैंक में धन निकासी के लिए लगी लंबी कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक में पेमेंट के लिए शुक्रवार को लाइन लगी थी जिससे बैंक में आने जाने वालों को परेशानी हो रही थी। इस पर पुलिस लाइन में लगे लोगों को हटाने लगी। पुलिस पर दुर्व्यवहार और पेमेंट में विलंब का आरोप लगाते हुए खाताधारकों ने रेवती-बैरिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्टेट बैंक के ग्राहक मड़वती निवासी राज पातो, जमधरवा की रहने वाली देवमुनिया, चौबे छपरा निवासी परासर मुनि चौबे, अवनीश चौबे आदि ने बैंक से पैसा निकालने के लिए मुख्य गेट पर कतार में खड़े थे।
ग्राहकों की आवाजाही में दिक्कत को देख ड्यूटी पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बगल में खड़े रहने को कहा। इस बात को लेकर ग्राहकों और पुलिस के बीच कहासुनी होने लगी। पुलिस के दुर्व्यवहार से नाराज दर्जनों ग्राहक बैंक के सामने सड़क पर बैठ गए और रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर रेवती थाने से पहुंचे दारोगा रवींद्र यादव सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया। बैंक पर भारी भीड़ होने तथा पेमेंट में विलंब के बाबत बैंक मैनेजर रमेश कुमार राय से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गुरुवार को छुट्टी के चलते भीड़ बढ़ गई थी, पैसा दूसरे ब्रांच से मंगवाया गया था, जिसे दो बजे के आसपास भुगतान किया गया।