कैदियों ने योग शिविर में लिया प्रशिक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान जिला कारागार के जेलर एके मिश्र ने कहा कि शायद यह प्रदेश का पहला ऐसा जिला कारागार है जहां कैदी ही योग शिक्षक हैं। कैदियों को योगा करने से शारीरिक और मानसिक स्वस्थता मिली है। साथ ही योग से अनुशासित जीवन शैली मिलती है, जो जीवन में काम आती है। पंकज कुमार पाठक ने कहा कि एकांकी जीवन में योग काफी कारगर होता है।
योग शिक्षिका किरन देवी ने कहा कि कारागार में निरुद्ध असहाय बंदियों की सेवा से शांति और संतुष्टि मिलती है। जिला कारागार में 10 साल से बंद कैदी परमहंस यादव की माने तो योग से काफी लाभ हुआ है, शरीर में स्फूर्ति आई है। योग शिक्षक और कैदी वेद प्रकाश उपाध्याय की माने तो योग प्रशिक्षक राजीव दीक्षित से योगा की प्रेरणा मिली है।
उन्हीं के प्रेरणा से योग के संबंध में इतनी जानकारी हो पाई है। इस मौके पर बाहर से आये समाजसेवी संतोष गोयल ने भी विचार रखा। जबकि योग साधक क्षत्रपति यादव द्वारा योग भजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में वरिष्ठ योग साधक परमहंस, राजकुमार, दिलीप, दशरथ, गंगा सागर, चंद्र प्रकाश, अर्जुन, मारकंडेय और बिजेंद्र का सहयोग सराहनीय है।