{"_id":"6727f49d527ddb05cb06b534","slug":"it-is-necessary-to-give-information-about-change-of-platform-to-the-inquiry-center-30-hours-in-advance-ballia-news-c-190-1-ana1001-126052-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्लेटफॉर्म बदलने की सूचना 30 घंटे पहले पूछताछ केंद्र को देना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्लेटफॉर्म बदलने की सूचना 30 घंटे पहले पूछताछ केंद्र को देना जरूरी
विज्ञापन
बलिया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) रोशन लाल यादव ने रविवार की शाम को रेलवे स्टेशन पर छठ पर्व पर यात्री सुविधाओं को परखा। यात्रियों की सुविधाओं काे देखते हुए ट्रेन संचालन के परिवर्तन की हालत में 30 घंटा पूर्व सूचना पूछताछ कार्यालय को देने के लिए कहा।
उन्होंने स्टेशन पर लगे सीसी कैमरे की जानकारी ली। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह व यातायात निरीक्षक संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। छठ पर्व पर ट्रेनों का आगमन निर्धारित प्लेटफॉर्म से करने, अपरिहार्य परिस्थितियों में परिवर्तन पर पर्याप्त ठहराव का समय देते हुए संचालन करने का निर्देश दिया। संचालन के परिवर्तन की हालत में 30 घंटा पूर्व सूचना पूछताछ कार्यालय को देने के लिए कहा।
प्लेटफाॅर्म पर लगे कोच गाइडेंस, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, अनाउंसमेंट सिस्टम समेत सभी उपकरण लगातार कार्यरत रखने के लिए कहा। स्टेशन अधीक्षक कक्ष में स्थापित नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया । आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह व जीआरपी प्रभारी विवेकानंद यादव से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु पैरामेडिकल टीमों को लगाने को कहा। स्टेशन परिसर में अधूरे शौचालय को देख संबंधित अधिकारी को उसे ठीक करने के लिए निर्देश दिए। नगरपालिका द्वारा अस्थाई शौचालय व पानी टैंकर परिसर में खड़ा करने को कहा। इसके पश्चात एडीएम टीम के साथ छपरा के लिए रवाना हो गए।