फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Intensified awareness campaign in the district to prevent corona virus infection

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जिले में चला सघन जागरूकता अभियान

Mon, 09 Nov 2020 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Intensified awareness campaign in the district to prevent corona virus infection
गड़वार। दो गज की दूरी, मॉस्क लगाना और साबुन से अच्छी तरह हाथ धुलकर ही हम कोरोना वायरस संक्रमण से बच सकते हैं। जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। इसी संदेश को आमजन तक पहुंचाने क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो आजमगढ़ द्वारा सोमवार को गड़वार बाजार में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक़ अजीज ने कहा कि हम सबको कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए नियमों का पालन करना जरुरी है।
विज्ञापन

कहा कि जब तक कोरोना वायरस संक्रमण की दवाई और वैक्सीन नहीं आ जाती, हमें इससे बचने के लिए एहतियाती कदम अपनाना होगा और दूसरो को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। तभी कोरोना वायरस संक्रमण में कमी आएगी और हम स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत सदस्य डॉ विजय वर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस की बीमारी किसी भी व्यक्ति और हर उम्र के लोगों को हो सकती है। इसीलिए हमे जागरूक रहकर संक्रमण से बचना होगा और दूसरों को सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान कोरोना वायरस पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें 30 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मनोज कुमार पासवान पार्टी मऊ के कलाकारों ने मनोरंजक लोकगीत के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर मुन्ना चौरसिया, शान्ति देवी, टुनटुन उपाध्याय, मोती पटेल, पारसनाथ वर्मा, मुनमुन सोनी, रूद्र प्रसाद, राधामोहन गुप्ता, शकुंतला देवी, पुनम देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed