फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inspecting the Pond Pond

कब्जा वाले तालाब का निरीक्षण

Tue, 25 Jul 2017 11:16 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 25 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Inspecting the Pond Pond
तालाब - फोटो : अमर उजाला
बेरुवारबारी ब्लाक  के करम्मर में डीएम के आदेश पर उपजिलाधिकारी बांसडीह, जिला चकबंदी अधिकारी अपने पूरे प्रसासनिक टीम के साथ करम्मर मे  दबंग द्वारा काबिज साढ़े चार एकड़ तालाब का मौके पर निरीक्षण किया। ग्रामीणों से कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी सरकारी जमीन का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाय।
विज्ञापन



अधिकारियों ने लेखपाल व क़ानूनगो को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जितनी जल्दी हो सके अतिक्रमित जमीन खाली हो जानी चाहिए। बता दें कि ग्राम सभा करम्मर मे एक भूमाफिया द्वारा लम्बे समय से गांव के बीचों बीच स्थित लगभग चार एकड़ के तालाब पर कब्जा करने का आरोप था।
विज्ञापन


कथित पट्टे के नाम पर मछली पालन का कार्य भी उसके द्वारा किया जाता था। रखरखाव के नाम पर सीसीटीवी कैमरा तथा लोहे की जाली से  पोखरे को घेरा गया था। पिछली सरकार के कार्यकाल मे ऊंची पहुंच के चलते दंबग ने जेसीबी लगा कर अतिक्रमण हटाने के नाम पर सैकड़ो लोगो का शौचालय तोड़ दिया था। लोग मौके का इंतजार कर रहे थे। सरकार बदलते ही लोगों ने दबंग के खिलाफ अवाज उठाने की ठान लिया। सैकड़ों की संख्या मे इकट्ठा होकर तहसील व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। जिस पर उन्होंने मातहतों को कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भीम सिंह, हरिओम सिंह, अरविंद सिंह, सुशील श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, सरोज सिंह, तूफानी राजभर, शिवजन्म राजभर, द्वारिका राजभर, शेखर राजभर, शिवजी राजभर, छोटक, राजू राजभर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed